लखनऊः उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ रेप की वारदातें हो रही हैं। हाथरस, फतेहपुर, बलरामपुर, बुलंदशहर के बाद अब जालौन में नाबालिग संग रेप का मामला सामने आया है। घटना जालौन के आटा थाना इलाके के भदरेखी गांव की है। लड़की के साथ पड़ोस
में ही रहने वाले युवक ने गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजन खेत पर गए थे। पड़ोसी दीपक उसके घर पहुंचा और लड़की को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। घर लौटे परिजन को लड़की ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। एएसपी अवधेश सिंह ने बताया कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।